Skip to main content
Welcome, Guest Log in
News Details
Back to National news
National Defence

Defense Expo 2020 : दुनिया देखेगी पीएम मोदी के 'मे

0.0 · 0 votes 0 comments

Defense Expo 2020 : दुनिया देखेगी पीएम मोदी के 'मे

Defense Expo 2020 : दुनिया देखेगी पीएम मोदी के 'मे

मकसद यही है कि विदेशी कंपनियां उत्तर प्रदेश या देश के अन्य राज्यों में अपनी इकाइयां लगाकर निवेश करें, लेकिन सरकार मेहमानों के सामने भारत को 'जरूरतमंद' की बजाय सक्षम और उपयोगी पार्टनर के रूप में पेश करना चाहती है। यही वजह है कि डिफेंस एक्सपो-2020 में देश की सामरिक शक्ति की बड़ी झांकी सजाने का निर्णय लिया गया है। आयुध निर्माणी बोर्ड के पांच अत्याधुनिक हथियार दुनिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' का दम दिखाएंगे।

आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) मोदी सरकार के मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। विभिन्न आयुध निर्माणियों में अब तक कई तोप, रॉकेट लांचर सहित सेना की जरूरत के उपकरण बनाए जा चुके हैं। रक्षा उत्पादों से संबंधित मंचों पर इन्हें प्रदर्शित भी किया गया है। अब ऐसा ही खास मौका है पांच से नौ फरवरी तक राजधानी लखनऊ के वृंदावन सेक्टर में रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा डिफेंस इंडिया एक्सपो।

बोर्ड को एक्सपो में बड़ा स्टॉल दिया गया है, जिसमें कई आयुध निर्माणियां अपने अत्याधुनिक रक्षा उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। कानपुर की आयुध निर्माणियों की इसमें खास भूमिका होगी। ऑर्डनेंस डेवलपमेंट सेंटर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया बोर्ड की ओर से चार गन और एक माइन प्रोटेक्टेट व्हीकल प्रस्तुत किया जा रहा है। ऑर्डनेंस फैक्ट्री कानपुर और फील्ड गन फैक्ट्री कानपुर द्वारा विकसित की गई तोप शारंग व धनुष के साथ ही गन कैरिज फैक्ट्री जबलपुर द्वारा माउंटेड गन सिस्टम को प्रदर्शित किया जा रहा है। वहीं, ऑर्डनेंस फैक्ट्री मेडक अपग्रेडेड बीएमपी और अपग्रेडेड एमपीवी लेकर आ रही है। यह सभी हथियार और रक्षा उपकरण अंतरराष्ट्रीय मानक के हैं और इनकी तकनीक ने कई देशों को प्रभावित भी किया है।

Community

Ratings and comments

No comments yet Be the first reader to share a thoughtful response.
Your response

Rate and comment

Sign in to add your rating and comment.

Done